नगरा (सारण)। खैरा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह के निर्देश के आलोक में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर थाना में पदास्थापित पुलिस कर्मी जो टीकाकरण से अभी तक वंचित थें वे सभी नगरा पीएचसी के कोविड-19 के टीकाकरण केन्द्र में पहुच अपना पहले डोज का कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण लिए। थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी का दुसरा संक्रमण तेजी से और बहुत ही भयावह रूप से पांव पसार रहा है। इस संक्रमण से बचाव के लिए सभी मास्क का प्रयोग करने के साथ ही सामाजिक दूरी का पालन अवश्य करें, और सभी लोग कोरोना वैक्सीन का टीका लेने की अपील की। उन्होंने बताया की कोविड वैक्सीन का टीका लेने वालों में खैरा थाना क्षेत्र के सत्रुध्न्न प्रसाद यादव, जावेद एकबाल, अर्जुन मांझी, वीरबहादुर मांझी, धीरज पासवान, टून्ना मांझी, प्रमोद मांझी, उमेश मांझी, मदन मांझी, धर्मेंद्र राय, गीता देवी, वाहन चालक राजीव कुमार राय, होमगार्ड जवान रविंद्र कुमार सिंह आदि शामिल थें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग