राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

आपातकालीन सेवा को छोड़कर शाम चार बजे बंद करें सभी दूकान:  जिलाधिकारी

राष्ट्रनायक न्यूज।

छपरा (सारण)। बिहार सरकार के गृह विभाग द्वारा कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी नई दिशा-निर्देश  सारण जिलो में शख्ती से लागू करायी जाय। जिलाधिकारी डॉ निलेश रामचन्द्र देवरे ने अपने कार्यालय कक्ष से तीनों अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ वीडियोकॉफेंसिंग कर ये बाते कहीं। जिलाधिकारी ने कहा कि शहरी क्षेत्रों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में आपातकालीन सेवा जैसे मेडिकल स्टोर को छोड़कर सभी दूकानें संध्या पहर चार बजे तक अनिवार्य रुप से बंद करा दिये जाय। शाम के छः बजे से सुबह के छः बजे तक नाईट कर्फ्य का शख्ती से अनुपालन कराया जाय। वैवाहिक आयोजनों के लिए दस बजे रात्रि तक ही समय निर्धारित है। इसका भी अनुपालन सुनिश्चित करायी जाय। वैवाहिक समारोह में 50 से अधिक लोगों के शामिल होने पर कार्रवाई की जाय। विवाह मंडप के संचालकों को भी यह जानकारी दे दी जाय।

जिले में डीजे को पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। शादी-समारोह के अवसर पर डीजे नहीं बजे यह सुनिश्चित करायी जाय। अगर डीजे बजता हुआ पाया जाय तो उसे जब्त कर थाने पर रखा जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि पूरे जिले में माईकिंग कराकर लोगों को सचेत किया जाय। थाना प्रभारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी कंटेनमेंट जोन में कड़ाई करें। कंटेनमेंट जोन को बड़ा बनाया जाय और उस जोन में आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति छोड़कर सभी गतिविधियों पर रोक लगायी जाय। लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित किया जाय। जिलाधिकारी के द्वारा मास्क चेकिंग अभियान को और तेज करने तथा प्रति परिवार छः मास्क वितरण कराने का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि वैसे पंचायत जहाँ कोविड पॉजीटिव अधिक है वहाँ मास्क वितरण को पहली प्राथमिकता दी जाय। कंटेनमेंट जोन में भी सभी परिवार को मास्क उपलब्ध करायी जाय। टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सभी सरकारी कर्मी को अगले दो दिनों में टीका दिलवाया जाय ताकि जब 01 मई से 18 वर्ष तक के लोगों को टीका दिया जाय तब भीड़ में ये लोग छूट न जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को टीका लेना चाहिए यह कोविड से बचाव और सुरक्षा कवच की तरह कार्य करता है।

वीडियोकॉफेंसिंग में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार भी उपस्थित थें। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों और सर्किल इन्सपेक्टरों को निर्देश दिया कि पुलिस बल के जो लोग टीका नहीं लगवाये है, चाहे वे चैकीदार, होमगार्ड अथवा सैप के जवान ही क्यों न हो उनको टीका दिलवाये और अगले दो दिन में इस कार्य को पूरा करें। इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन और गृह विभाग के जारी दिशा-निर्देशों को शख्ती से पालन करायें।

जिलाधिकारी के द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि टीकाकरण का पंचायतवार समीक्षा करें और अगर कोई पंचायत पिछड़ रहा है तो वहाँ के लिए विशेष कार्य योजना बनाकर इसे सफल बनायें। जिलाधिकारी के द्वारा साठ वर्ष से अधिक आयु वाले सभी लोगों को टीका लगवा देने का निर्देश दिया गया और कहा गया कि कोविड से अधिक खतरा इसी आयुवर्ग के लोगों को है।

वीडियोकॉफेंसिंग में जिलाधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार, उप विकास आयुक्त अमित कुमार, अपर समाहत्र्ता विभागीय जाँच भरत भूषण प्रसाद,  सिविल सर्जन जनार्दन प्रसाद सुकुमार एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थें।