आर्ट फिल्म कलाकार इरफान खाँ का कोई विकल्प नहीं: रंगकर्मी महेश स्वर्णकार
राणा परमार अखिलेश।दिघवारा
छपरा(सारण)। ‘वालीउड – हाॅली उड में अपने फन का जलवा रौशन के-अफरोज करने वाले इरफान खाँ वाकई, फ़न व फ़नकारों के इरफान थे। महज 54 साल में बकां से फ़ना हुए फनकार हमें नसीहतों से नवाजते रहें। बहरहाल, उनका कोई विकल्प नहीं है। आज हम रंगकर्मी व कलाकार इस पाक महीने में ईश्वर,अल्लाह से फनकार इरफान खाँ के रूह को जन्नत नसीबी की दुआ करते हैं। उक्त बातें जिला के मशहूर रंगकर्मी महेश स्वर्णकार ने कहीं। नगरपंचायत दिघवारा के मीरपुर-भुआल स्थित मुहल्ले में स्थित अपने निवास पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रोफेसर आखिलेश्वर सिंह, प्रोफेसर उमेश मटिहानवी, पेंटर कुमार, शिवकुमार, शंभु राय,आदि ने फिल्मी कलाकार के जीवन वृत पर प्रकाश डाला। 7 जनवरी 1967 में जन्म और 29 अप्रैल 2021 में मृत्यु कलाकारों के लिए दुखद विस्मयकारी रहा ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग