मांझी/सारण। दाउदपुर थाना क्षेत्र के बरवां गांव निवासी एक 30 वर्षीय एक युवक की इलाज के लिए छपरा ले जाने के क्रम में मौत हो गई। मृतक स्व. राम बालक सिंह का पुत्र रणजीत प्रताप सिंह एकमा पीएचसी में कोविड-19 की जांच में पॉजिटिव मिलने के बाद बुधवार को छपरा हॉस्पिटल में इलाज कराने जा रहा था। मगर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक पुत्र व एक पुत्री है। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बुधवार की शाम मीडिया कर्मियों, समाजसेवियों व जनप्रतिनिधियों की पहल पर जिलाधिकारी व स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर एम्बुलेंस वाहन मृतक के दरवाजे पर पहुंचा इसके बाद पीपीई किट पहन कर मृतक के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरु हुई। उधर सारण निकाय एमएलसी पद के भावी प्रत्याशी सुधांशु रंजन ने पीड़ित परिवार को पर्याप्त मुआवजा दिए जाने की मांग सरकार व शासन ने की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग