मांझी/सारण। दाउदपुर थाना पुलिस ने मंगलवार की रात जैतपुर तिवारी गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि तिवारी टोला के समीप शराब की डिलीवरी की जा रही है। उसके बाद एसआई नवल किशोर सिंह ने दल-बल के साथ पहुंचे और शराब के साथ मदन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।वही पुलिस की आने की आहट सुन कुछ अन्य लोग भागने में सफल रहे। थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम ने बताया कि नए उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर धंधेबाज को जेल दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग