छपरा सदर/सारण। भारत स्काउट और गाइड सारण गड़खा की इकाई बलिराम सिंह शालिग्राम सिंह ओपेन स्काउट ट्रूप गड़खा प्रखंड के कोरोटिन सेंटर और सार्वजनिक स्थलों की जल्द ही करेगी सेनेटाइज और जरूरतमंद लोगोंं को हर संभव भोजन भी उपलब्ध कराई जाएगी। भारत स्काउट और गाइड जल्द ही पूरी तकनीकी व्यवस्था उपलब्ध होने के साथ इस व्यवस्था को सर्किल ऑफिसर गड़खा के सहयोग से प्रारम्भ करेगा। उन्होंने बताया कि इस वैश्विक महामारी में भारत स्काउट और गाइड के द्वारा उठाया गया। यह कदम काबिले तारीफ है। इनके द्वारा किये जा रहे इस नेक कार्य के लिए प्रशासनिक स्तर पर पीपीई किट, ग्लब्स, मास्क और सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे सुरक्षा मानकों का पूरा ख्याल रखा जा सके। वहींं ट्रूप लीडर आशीष रंजन सिंह ने कहा कि जल्द ही हमारी बसंत स्काउट की टीम सेनेटाइजेसन का कार्यक्रम गड़खा के कोविड- 19 आइसोलेशन वार्ड सहित सभी अति आवश्यक सार्वजनिक स्थानों को सैनिटाइज किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि गड़खा प्रखंड के किसी भी पंचायत में किसी व्यक्ति को भोजन की दिक्कत हो तो एक बार हमसे संपर्क स्थापित करेंं। उनकी मदद हम हर संभव करने का प्रयास करेंगे। बस आप घर से न निकले, घर पर रहे सुरक्षित रहेंं। जिला संगठन आयुक्त सारण (स्काउट) आलोक रंजन ने कहा कि एक अच्छी पहल गड़खा प्रखंड की इकाई बलिराम सिंह शालिग्राम सिंह ओपेन स्काउट ट्रूप के द्वारा किया जा रहा है। अभी की स्थिति में हम सभी संस्था के उद्देश्य का पालन करने हेतु एकजुट और प्रतिबद्ध है कि किसी को भूखा नही सोने देंगे। जहाँ तक जानकारी मिलेगी, वहांं खाना पहुँचाया जाएगा। जल्द ही समय सहित तारीख का ऐलान कर दिया जाएगा। वहींं एडवांस स्काउट शिक्षक सारण ज्योति भूषण सिंह ने कहा कि आशीष के द्वारा एक अच्छी पहल हेतु गड़खा में हम तैयार हैं। जहां भी हमारी आवयश्कता पड़ेगी हम हैं। मुझे गर्व है कि मैं एक स्काउट हूं।
Attachments area


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग