तरैया/सारण। बिहार में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बिहार सरकार द्वारा जारी नई गाइडलाइंस के बाद गुरुवार को सारण जिलाधिकारी डॉ निलेश रामचंद्र देवरे एवं एसपी संतोष कुमार ने जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ संयुक्त रूप से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करके बिहार सरकार के गृह विभाग द्वारा कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी की गई नई गाइडलाइंस को सख्ती से लागू कराने का निर्देश दिया। जिसके बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में आया और अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी द्वारा प्रखंडों के सभी चौक बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर माइकिंग के माध्यम से यह सूचना दी गई की शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी आपातकालीन सेवा जैसे कि मेडिकल स्टोर को छोड़कर सभी दुकाने संध्या 4 बजे तक अनिवार्य रूप से बंद कर दिया जाए एवं शाम को 6 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। वहीं वैवाहिक समारोह के आयोजन के लिए रात्रि 10 बजे तक का ही समय निर्धारित है उसमें भी वैवाहिक समारोह में 50 से अधिक लोग शामिल नहीं होंगे। इधर तरैया सीओ अंकु गुप्ता द्वारा सरकारी गाड़ी से माइकिंग के माध्यम प्रचार प्रसार किया गया। वहीं तरैया थाना के स.अ.नि. अरुण रविदास पुलिस बल के साथ तरैया बाजार में संध्या 4 बजते ही सभी दुकानें बंद करने में लगें रहें। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के रोकथाम एवं सरकार के गाइडलाइंस का सही पूर्वक पालन करने का अपील किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग