राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। जिले में कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों के बीच हाहाकार मचा हुआ है वही प्रशासन इसके रोक-थाम के लिए अपने स्तर से पीछे नहीं हट रही है वही क्रोना संक्रमण को काफी हद तक रोक लगाने के लिए सभी पंचायतों के विभिन्न केन्द्रों पर कोविड-19 की वैक्सीन लोगों को दी जा रही है फिर भी प्रचार प्रसार की कमी के कारण इसमें प्रगति दिखती नजर नहीं आ रही है। जिला पदाधिकारी ने कोविड-19 के टीकाकरण के लिए सभी बीडीओं को पंचायतों में माइकिंग और पंचायतों में प्रतिनियुक्त कर्मियों के द्वारा युद्ध स्तर पर प्रचार प्रसार करा इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया है। जिस निर्देश के आलोक में बीडीओ श्रीनिवास ने टीकाकरण में प्रतिनियुक्त सभी नोडल पदाधिकारियों के साथ सभी कर्मियों की बैठक रखी उक्त बैठक में प्रखण्ड में चल रही सभी टीकाकरण केन्द्र पर टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा की गई। वही कुछ पंचायतों में टीकाकरण की धीमी प्रगति पर नोडल पदाधिकारी के साथ ही प्रतिनियुक्त कर्मी को जम कर फटकार लगाने के साथ ही सभी को तीन दिनों में धीमा चल रही टीकाकरण में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने जोड़ देते हुए कहा की जो भी कर्मी या पदाधिकारी इस वैश्विक महामारी में अपने कार्यो के प्रति लापरवाही बरतेंगे उन सभी के विरुद्ध वरीय अधिकारियों को कार्रवाई के लिए अनुशंसा की जायेगी। उक्त बैठक में प्रखण्ड सांख्यिकी पदाधिकारी, के साथ ही नगरा पंचायत के विकास मित्र सुनीता देवी, अफौर पंचायत के विकास मित्र आशा देवी के साथ ही कृषि सलाहकार, राम नगीना प्रसाद, उदय सिंह, विनोद कुमार, की अनुपस्थिति पर बीडीओ ने आपत्ति जताई। साथ ही प्रखण्ड में चल रहे ओ.डी़.एफ, सर्वे (SLWM) की प्रगति की समीक्षात्मक बैठक में अनुपस्थित रहे स्वच्छताग्रही, दिनेश कुमार सिंह, सरोज कुमार, चन्दन कुमार सैनी,पंकज कुमार, फैजान अंसारी के साथ उन सभी से स्पष्टीकरण की मांग की है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग