राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। मामूली विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर गंभीर रूप से जख़्मी कर दिया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के पिठौरी उस्ती का बताया जाता है। जख्मी युवक उस्ती निवासी भोला राय है। जिसे ग्रामीणों द्वारा इलाज के लिये रेफरल अस्पताल बनियापुर लाया गया। जहाँ स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। इस बीच पुलिस ने घटना के अभियुक्त व पिठौरी निवासी अमित कुमार चौरसिया को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की प्राथमिकी जख्मी युवक की माँ कौशल्या देवी ने स्थानीय थाने में दर्ज कराई है। जिसमे अमित कुमार चौरसिया को नामजद कर बताया है कि अभियुक्त का उस्ती में एक शेड युक्त कमरा है। जहाँ वह आता-जाता रहता है। इस बीच अभियुक्त अपने कमरे में दो लड़कियों को लेकर आया। जहाँ एक घंटे तक रुकने के बाद कमरे से निकल रहा था। तभी कुछ ग्रामीण वहाँ पहुँच शोरगुल करते हुए पुछताक्ष करने लगे। जिसपर अभियुक्त भगने लगा।इस दौरान भोला राय उसे रोकने का प्रयास करने लगा। जिसपर अभियुक्त भोला राय पर चाकू से हमला कर दिया।इस बीच ग्रामीणों ने अमित को पकड़कर कमरे में बंद कर दिया गया। जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस द्वारा युवक को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष नसीम खान ने बताता की गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग