संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। एक बार फिर सीडीपीओ कार्यालय से कम्प्यूटर की चोरी कर ली गई है। बीती रात चोरों ने कार्यालय का ताला काट आधार इनरॉलमेंट का कम्प्यूटर, प्रिंटर तथा यूपीएस की चोरी कर ली।बार बार कम्प्यूटर की चोरी से कार्यालय की कई डाटा गायब हो गए हैं। कम्प्यूटर चोरी की यह तीसरी घटना है। वहीं चोरी की घटना को लेकर कई तरह की चर्चे भी किये जा रहे हैं। चोरी की शिकायत स्थानीय थाने में महिला प्रवेक्षिका रूपा कुमारी ने दी है। महिला प्रवेक्षिका ने बताया है कि जब परिचारी कार्यालय खोलने आया तो ताला टूटा हुआ पाया। उसने मामले की सूचना वरीय अधिकारी को दी। महिला प्रवेक्षिका की उपस्थिति में जांच के दौरान सभी सामान गायब थे। जानकारी हो कि इसके पूर्व 16 दिसम्बर को भी कार्यालय का ताला काट सेविका तथा सहायिकाओं की नियुक्ति की फाइल सहित कई आवश्यक कागजात गायब कर दी गई थी।सीडीपीओ रेणु कुमारी ने बताया कि बिगत एक वर्ष के अंतराल में कार्यालय में तीन बार चोरी की घटना हो चुकी है।ऐसे में कार्यालय में नाइट गार्ड की बहाली आवश्यक है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग