संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। थानाक्षेत्र के सरेया में बीती रात बोलेरो से आये चोरों ने घर में रखे आभूषण व नकदी की चोरी कर ली। घटना की जानकारी चोरों के जाने के घण्टों बाद परिजनों को हुई। पीड़ित अशोक राम ने बताया कि घर के परोस में तिलक समारोह था। सभी सदस्य समारोह में चले गए थे। जिसका फायदा उठा चोर बोलेरो पर सवार होकर आये थे। चोरों की वाहन को देख लोगो को शक भी नहीं हुआ। आसपास के लोगो को लगा कि सभी तिलक समारोह में शामिल होने आए हैं। बेखौफ चोरों ने घर में रखे हजारों रुपये मूल्य की आभूषण, कपड़े सहित कई आवश्यक सामग्री की चोरी कर ली। जाते जाते चोरों ने घर सामने बंधी बकड़ी को भी अपने साथ लेते गए। घण्टो बाद जब परिवार के सदस्य घर लौटे तब समानों को बिखड़ा देखा। पड़ताल के बाद मवेशी सहित घर के सभी समान गायब थें। मामले की सूचना स्थानीय थाने को दी गई है। इधर, प्रभारी थानाध्यक्ष नसीम खान ने बताया कि चोरी की घटना की लिखित आवेदन प्राप्त होने पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग