राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव में कटहल तोड़ने के विवाद में जमकर मारपीट हो गई जिसमें चार महिला पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उनकी पहचान दुमदुमा गांव निवासी बाबू लाल सिह की 50 वर्षीय पत्नी प्रभावती देवी, वर्षीय पुत्र रविशंकर सिंह और राज किशोर सिंह की 40 वर्षीय पत्नी हीरा देवी,स्व रघुवीर सिंह की 80 वर्षीय पत्नी सिगारो कुंवर के रूप में हुई। घायलों के साथ आए गांव वालों ने बताया कि बाबूलाल सिंह के कटहल के पेड़ से कटहल तोड़ने का विवाद हुआ और जमकर मारपीट हो गई जिसमें सभी घायल हो गए। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ पवन कुमार भारती ने घायलों का इलाज किया और दो को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग