पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। पानापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जगदीश आचार्य गोस्वामी का कोरोना से मौत हो गई। प्रभारी डॉ. गोस्वामी कोरोना से पीड़ित थे। जिनका इलाज आईजीएमएस पटना में चल रहा था। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके निधन की खबर सुन पानापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हड़कंप मच गया। पीएचसी में कार्यरत चिकित्सकों ने डॉ. गोस्वामी के मौत पर गहरी संवेदना ब्यक्त करते हुए एक कर्तव्यनिष्ठ व मिलनसार चिकित्सक नही रहे। उनके निधन से क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुआ है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग