पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक शीतलपुर सिवान एस एच-73 पर मशरक थाना क्षेत्र के सियरभुक्का गांव में गुरुवार की मध्य रात्रि में मकान के आगे खाट पर सोये हुएं वृद्ध को अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया और बिजली के पोल मे जोरदार टक्कर मार तोड़ते हुए फरार हो गया। वही मकान के छत पर सोये एक व्यक्ति टूटे पोल और छत पर गिरे तार की चपेट में आने से घायल हो गया। खाट पर सोये वृद्ध को इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया वही मामूली रूप से घायल को भी पीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल के दोनों पैर बुरी तरह कुचली अवस्था में देख पीएचसी चिकित्सक ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। गंभीर रूप से घायल की पहचान सियरभुक्का गांव निवासी स्व छबीला राम के 60 वर्षीय पुत्र शिवनाथ राम वही मामूली रूप से घायल की पहचान शिव कुमार राम के 26 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार के रूप में हुई। गंभीर रूप से घायल का सदर अस्पताल में इलाज के दौरान शिवनाथ राम की शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया वही घर की महिलाओं का रो रो कर हाल बुरा हो गया है।मृतक बेहद ही गरीब परिवार से हैं दैनिक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है वही उसको तीन लड़की और तीन लड़के हैं जिसमें दो लड़की की शादी हो चुकी है और एक लड़की खुश्बू की शादी 30 मई को हैं। मौके पर पहुचे पश्चिमी मुखिया दिलीप महतो ने परिजनों को सांत्वना दिया और सरकारी मुवाअजा दिलवाने का भरोसा जताया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग