पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना परिसर में शुक्रवार को 68 लीटर देशी शराब को विनष्ट किया गया। मशरक थाना में विभिन्न चार काण्डों में जप्त की गई देशी शराब का विनष्टीकरण किया गया। सारण डीएम द्वारा प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी मशरक सीओ ललित कुमार सिंह के उपस्थिति में मशरक थानाध्यक्ष राजेश कुमार, दारोगा प्रमोद कुमार,मध निषेध विभाग के सब इंस्पेक्टर मणीकात कुमार की उपस्थिति में थाना परिसर में ही गड्ढा खोद नाली के माध्यम से जप्त शराब को बहाने के बाद जमींदोज कर दिया गया। सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के आलोक में मशरक थाना के विभिन्न चार कांडों में जब्त किए गए 68 लीटर कच्चा स्प्रीट देशी शराब का विनष्टीकरण किया गया। तमाम शराब और डब्बे को नष्ट करने के बाद से जमीन के अंदर गढ़े मे ढक दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग