पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाने में कार्यरत चौकिदारो ने शुक्रवार की सुबह पीएचसी में पहुंच कोरोना वैक्सीन का इंजेक्शन लिया।टीकाकरण के बाद पुलिस कर्मी और चौकिदारो ने सभी लोगों को टीकाकरण करवाने का संदेश दिया। सभी ने कहा कि कोरोना वैक्सीन बीमारी से लड़ने के लिए काफी कारगर है। सभी लोगों को यह इंजेक्शन लगाने के लिए आगे आना चाहिए। मौके पर चौकिदार दफादार संघ के प्रखंड अध्यक्ष राम इकबाल राय ने बताया कि सभी चौकिदारो ने अपनी बारी आने पर वैक्सीन लिया है।साथ ही थाना क्षेत्र में अपने अपने इलाके में वे लगातार कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरुकता की जा रही है वही सभी को अपनी बारी आने पर वैक्सीन लेने की सलाह दी जा रही है। कोरोना वैक्सीन लेने वालों में थाना चालक मदन सिंह,राम नाथ मांझी, रामराज राय, हदयानंद राय,सुरेश राय,जगन्नाथ राय, देवेंद्र प्रसाद सरबजीत प्रसाद, दीना नाथ राय, शिवजी राय समेत दर्जनों चौकीदार और पुलिस कर्मी थें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग