राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

कोविड 19 के नियम नहीं पालन करना खैरा के कपड़ा दुकानदार को पड़ा महंगा, प्रशासन ने किया दुकान सील

राष्ट्रनायक न्यूज।

नगरा (सारण)।  प्रखंड के खैरा थाना क्षेत्र के खैरा बाजार स्थित चंद्रभूषण क्लॉथ स्टोर के मालिक के मनमानी के कारण उनके कपड़े की दुकान को सील कर दिया गया। बताते चलें कि उक्त दुकानदार प्रतिदिन कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करके प्रशासन के आंखों में धूल झोंक कर अपना दुकान चलाया करता था। इस दुकान की कहानी ताला बंद पल्ला खुला की थी। बाहर से दुकान बंद रहता था तथा दुकान के ऊपर से सीढ़ी के माध्यम से ग्राहकों को दुकान में उतार लिया जाता था तथा कपड़े एवं अन्य सामान बेचकर के ग्राहकों को फिर निकाल दिया जाता था। इसी मुद्दे पर दो ही दिन पहले खैरा थाना प्रशासन द्वारा दुकान चलते देखकर दुकानदार को मना किया गया एवं उसके दो पुत्रों को उठा कर के गाड़ी में बैठा लिया गया। जिसपर मनचढ़े दुकानदार ने थाने की गाड़ी से अपने पुत्रों को बाहर खींच लिया तथा थाने तक नहीं जाने दिया। प्रशासन इसके इस हरकत के कारण इस पर पैनी नजर रखी हुई थी। वहीं सारण जिलाधिकारी के आदेशाअनुसार कोविड- 19 के बढ़ते हुए संक्रमण के कारण दूकानों के क्रमानुसार खोलने की सर्तो की अवहेलना के साथ ही शुक्रवार जिस दिन कपड़े की दूकान नहीं खोलनी थी ठिक उसी दिन आदेश के खिलाफ दूकान खोल करकर दूकान का संचालन कर रहे थे जिसके उक्त दूकान पर प्रशासन ने छापेमारी करने के बाद पाया कि उक्त दुकानदार प्रशासन के निर्देश के खिलाफ अपने दुकान में करीब दर्जनों ग्राहकों को बैठा कर के कपड़े बेच रहा था तब तक नगरा प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं खैरा थानाध्यक्ष के द्वारा उक्त दुकानदार के पास जाकर भौतिक सत्यापन किया गया तो दर्जनों ग्राहक फिर दुकान में बैठकर कपड़े खरीदते पाये गये। फिर भी प्रशासन द्वारा बार-बार चेतावनी के बाद भी दुकानदार अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहा था। जिसके बाद प्रशासन ने उक्त दुकान को सील कर दिया। उक्त दुकानदार का मालिक खैरा गाँव निवासी चंद्रभूषण प्रसाद बताया जाता है।

दूकान को सील कराने में ये पदाधिकारी थें उपस्थित:

दुकान को सील करने में नगरा प्रखण्ड के बीडीओ श्रीनिवास, सीओ मोहित कुमार सिन्हा, थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह, एस आई परवेज आलम, जवान राजेन्द्र कुमार सिंह, जवान रोहित कुमार सिंह, जवान सुमन्त कुमार सिंह, ग्रिजेश कुमार, मौसम कुमारी, बी एच जी रविन्द्र कुमार सिंह, जीउत सिंह, राजेन्द्र पंडित, विक्रमा प्रासाद एवं अंचल गार्ड सहित पुलिस बल के जवान शामिल थें।