राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर/सारण। एकमा थाना क्षेत्र के नवतन शाखा डाक घर के डाक कर्मी संजय कुमार की उपचार के दौरान पटना के एक निजी अस्पताल में हो गई। बताया गया है कि मृदुल व हंसमुख स्वभाव के संजय कुमार फिलहाल वैश्विक महामारी कोरोना बीमारी से संक्रमित हो गये थे। इनका उपचार पटना के निजी अस्पताल में चल रहा था। जहां उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।
एकमा डाकघर में शोक सभा आयोजित:
डाक कर्मी संजय कुमार के निधन पर एकमा मुख्य डाक घर में शोकसभा का आयोजन कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया। उधर कोरोना बीमारी से ग्रसित एकमा टोले हाता विशुनपुरा गांव के कमल देव पांडेय की मौत पटना के निजी अस्पताल में चिकित्सा के दौरान हो गई। जबकि उनकी पत्नी की मौत एकमा के निजी अस्पताल में चिकित्सा के दौरान हो गई। क्षेत्र में लगातार कोरोना संक्रमण से लोगों की मौत हो रही है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा एकमा बाजार, बैंक व सार्वजनिक जगहों पर लोगों से अनावश्यक रूप से भीड़भाड़ लगाने से बचने की सलाह दी गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग