पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना परिसर में सीओ और थानाध्यक्ष की अगुवाई में लगने वाला जनता दरबार कोरोना गाइडलाइन की वजह से अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।सरकारी निर्देश के अनुसार हर तरह के भूमि विवाद, घरेलू विवाद, मारपीट सहित अन्य विवादों के निपटारे के लिए थाना स्तर पर सप्ताहिक प्रत्येक शनिवार जनता दरबार का आयोजन कर अधिकारी मामले का निपटारा करते हैं। जानकारी के अनुसार कोरोना के बढते संक्रमण को देखते हुए विभाग द्वारा जनता दरबार आयोजित करने पर फिलहाल स्थगित कर देने की बात सामने आ रही है।सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि विभाग के निर्देश पर कोरोना के कारण एहतिहातन सभी जगह जनता दरबार स्थगित कर दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग