नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। सितलपुर-परसा सरक मार्ग के मनचीतवां पूल व सुंदरपुर गांव के बीच अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर जिससे बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार के देर शाम केवटियाँ गाछी गांव निवासी चंदेश्वर राय के 35 वर्षीय पुत्र राम बाबू राय बाइक से अपने ससुराल साले की शादी से पूर्व कथा मटकोर में सम्मलित होने घर से बाइक लेकर परसा ससुराल के लिए निकले लेकिन मनचितवां पुल से आगे और सुंदरपुर गांव के बीच कोई अज्ञात वाहन ने बाइक पर टक्कर मार दी जिससे राम बाबू राय की मौके पर ही मौत हो गई नाईट कर्फ्यू लागू होने से काफी देर के बाद किसी एक ग्रामीण को गिरी बाइक के पास एक युवक को देखा तो वह पहचान का निकल गया उसने तत्काल इसकी सूचना मुखिया महेश राय को दी महेश राय ने घटना स्थल पर पहुंच स्थानीय पुलिस को सूचना दी इसके बाद स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया मृतक की तीन छोटे छोटे बच्चे है वही मृतक की पत्नी अपने भाई के शादी में मैके गई थी जहां वह भी जा रहा था इस घटना की सूचना जब मृतक के पत्नी को मिली तो वह दहाड़ मारकर रोती हुई बेहोश हो जा रही थी वही स्थिति उसके घर की थी जहां वृद्ध पिता से लेकर सभी परिवार यह खबर सुन बेसुध परे थे वही महम्मदपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विकास राम ने घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर पहुंच परिजनों को ढांढस बंधाया और जो भी सरकारी सहायता होगी उसे दिलाने की आश्वासन दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग