अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड के जलालपुर बाजार स्थित आध्यात्मिक चेतना विस्तार केंद्र द्वारा जलालपुर बाजार पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत केंद्र के सदस्यों ने वैसे 21पौधों को सार्वजनिक स्थानों पर लगाया, जिनसे लगातार ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है। इसमे पीपल, बरगद, नीम, तुलसी आदि शामिल है। इस संबंध में जानकारी देते हुए आध्यात्मिक चेतना विस्तार केंद्र के संचालक पंडित दिग्विजय पांडेय ने बताया कि पृथ्वी से पेड़ों की संख्या लगातार कम हो रही है। जीवनोपयोगी पेड़ लगातार काटे जा रहे हैं। वहीं नये पेड़ उसकी अपेक्षा कम लगाए जा रहे हैं| इस कारण आक्सीजन की समस्या उत्पन्न हुई हैं। इस कोरोणा काल में आक्सीजन की कमी से हजारों जाने गई हैं। उन्होने बताया कि हमारी पृथ्वी सभी जीवो का ख्याल रखती है। पृथ्वी पर स्थित वैसे पौधे जो लगातार ऑक्सीजन देते हैं लगाना आवश्यक है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए आध्यात्मिक चेतना केंद्र ने संकल्प के तहत बेकार पड़े जगहों पर बहुपयोगी पैड़ो को लगाने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में इस अभियान को शुरू किया गया है। उन्होने कहा कि सभी लोग ऐसा करें। यह मनुष्य की जिंदगी को बचाने के लिए सबसे बेहतर और पुण्य का कार्य है। मौके पर राधेश्याम गुप्ता, शैलेंद्र साधु, दिनेश बिहारी पांडेय, सुमन मिश्रा, विजय पांडेय भी उपस्थित थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग