पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड के पीएचसी में सोमवार को पीएचसी प्रभारी डॉ• अनंत नारायण कश्यप की अगुवाई में इसुआपुर और पानापुर के चिकित्सा पदाधिकारी के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। कोरोना संक्रमण की वजह से इलाज के दौरान इसुआपुर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ बी के सिंह और पानापुर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ गोस्वामी की मौत हो गई। मृत दोनों चिकित्सकों की आत्मा की शांति के लिए शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पीएचसी में कार्यरत सभी स्वास्थ्य कर्मी ने भाग लिया। पीएचसी प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप ने शोक सभा में कहां कि दोनों चिकित्सक समाजसेवा में रूची रखते थे। गरीब, असहाय लोगों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। हंसमुख स्वभाव के समाजसेवा के लिए हमेशा आम लोगों से जुड़े रहते थें। उनका जीवन हंसमुख और सार्वजनिक जीवन में हर दिल अजीज था। पीएचसी में दोनों मृत स्वास्थ्य चिकित्सकों की आत्मा के शांति के ईश्वर से प्रार्थना करतें हुए श्रृद्धांजलि अर्पित किया गया।मौके पर चिकित्सक डॉ रिजवान अहमद, पीएचसी मैनेजर परवेज रजा,प्रखंड स्वास्थ्य मूल्यांकन पदाधिकारी प्रियाशु प्रकाश, एकाउंटेंट जगनारायण,संजय कुमार, अरूण सिंह, रूपेश कुमार तिवारी, फार्मासिस्ट अरबिंद कुमार, प्रेम कुमार, बिनोद कुमार, प्रमेन्द्र कुमार, गीता कुमारी, पूजा कुमारी,पूजा मणी, लीला देवी समेत दर्जनों कर्मी उपस्थित रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग