राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। थाना क्षेत्र के फुर्सतपुर गांव में बीती रात 25 हजार रुपये नगद और 15 थान आभूषण चोरी कर ली गई। इस संबंध में पीड़ित गृहस्वामी बिंदेश्वर राय ने बताया कि रात्रि 2:15 बजे पेशाब करने के लिए उठा तो देखा कि घर का पीछे का दरवाजा खुला पाया। कमरे में जाकर देखा तो एक स्टील की पेटी और एक अटैची गायब थी। जिसमें पांच स्थान सोने और चांदी का गाना 25 हजार रुपये नगद तथा अन्य सामान रखी हुई थी। सुबह में घर से 100 मीटर की दूरी पर खेत में पेटी और अटैची पाया गया। जिससे सभी सामान गायब थी घटना की सूचना पुलिस को दी गई।पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। वहीं पीड़ित ने बताया कि प्राथमिकी के लिए आवेदन थाना में दे दी गई है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग