राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। प्रखण्ड के बाजितपुर गाँव मे दवनी को रखें 200 गेहू के बोझा जलकर नष्ट हो गई।सोमवार सुबह में ही दवनी होनी परन्तु रात्रि में आग लगने पीड़ित परिवार के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के सहदेव सिंह खेतों में लगी गेहूं की फसल की कटाई करने के बाद खेत में रखे हुए थे। तभी रविवार रात अचानक आग लग गई। सुबह जब देखा तो सब गेहूं की बुझा जलकर खाक हो गई थी। आग लगने के कारण का पता अब तक नहीं लग सका है, परंतु ग्रामीणों द्वारा कई तरह की बातें कही जा रही है। कुछ लोगों द्वारा जानबूझकर शरारती तत्वों द्वारा आग लगाए जाने की बात कही जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग