नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के दरियापुर गांव के एक जनवितरण दुकानदार की कोरोना से शनिवार के शाम मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार दरियापुर गांव के रहने वाले करीब 60 वर्षीय डीलर सुरेश राय कोरोना से एक सप्ताह से पीड़ित थे जिनका इलाज चल रहा था अचानक शनिवार के दिन स्थिति बिगड़ने लगी तो परिजनों ने पटना ले जाने लगे तो रास्ते मे मौत हो गई वही इनकी पत्नी को भो कोरोना पॉजिटिव होने की बात सामने आयी है। इस प्रखण्ड में अब तक 9 लोगो की कोरोना से मौत हो गई और अभी तक 280 कोरोना के सक्रिय मरीज है जो होम क्वारन्टीन है वही प्रतिदिन 25 से 30 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये जा रहे है जो काफी चिंतनीय है। डीलर सुरेश राय के मौत की खबर मिलते ही डीलर संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष श्याम बिहारी सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से डीलर संघ काफी स्तब्ध है ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग