राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। तरैया थाना क्षेत्र के पचभिण्डा गांव में एक युवक को जिन्दा जलाने की कोशिश करने का प्रयास किया गया है। मिली सूचना के आधार पर पचभिण्डा गांव निवासी युवक अपने घर से पश्चिम नहर की ओर शौच करने गया था। जहां तीन युवकों ने उसके मुंह पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दिया। जिस कारण युवक चिल्लाते हुए अपने घर के तरफ भाग कर आया उसका पीछा करते हुए वे तीनों युवक उसके घर के पास तक आ गये। चीख पुकार सुन युवक की मां बाहर आई तब तक वो भाग ग्ये। वे तीनों युवक मुंह पर नकाब लगाये हुए थे। सूचना मिलने पर तरैया थाना पुलिस पहुंची और गंभीर रूप से जख्मी युवक को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल तरैया लाया गया । हालात गंभीर देखते हुए उसे छपरा रेफर कर दिया गया है। वहीं मामले को लेकर उसकी मां ने तीन अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग