राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी/सारण। छपरा-सिवान रेलखंड के दाउदपुर स्टेशन व जैतपुर रेलवे ढाला के बीच किसी ट्रेन के चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की कटकर दर्दनाक मौत हो गयी।मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की अहले सुबह थाना क्षेत्र के मृतक पिलुई गांव निवासी 70 वर्षीय देवनारायण सिंह उर्फ साधु सिंह बताये जाते है। घटना उस वक्त की बताई जाती है जब उक्त व्यक्ति रेलवे ढाला पार कर ही रह था। तभी डाउन ट्रेक से तेज गति से आ रही रेलगाड़ी के चपेट में आ गया। वह व्यक्ति किसी कार्य को लेकर सुबह घर से निकला था। इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटना स्थल पर पहुच शव को उठाकर अंतिम संस्कार के लिए ले गये। वहीं मौत के बाद आस पड़ोस में मातम छा गया। वही दूसरी घटना दाउदपुर थाना क्षेत्र के हर्षपुरा गांव निवासी व दफ़ादार स्व राम प्रसन्न सिंह का पोता रविवार को सिवान गया था जहाँ अचानक बिजली के खंभे के चपेट में आ गया जहा उसकी असामयिक मौत हो गयी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग