राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर/सारण। बिहार सरकार के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग के आदेश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एकमा में 85 संदिग्ध व बीमार लोगों की कोविड-19 की जांच रैपिड एंटीजेन किट से किया गया। इस संबंध में प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक राजू कुमार ने बताया कि कोविड-19 की जांच के दौरान एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के डाटा ऑपरेटर समेत छित्रवलिया, अड़ीआंव, ज्ञानी छपरा, पांडेय छपरा, रहीमापुर, भागलपुर, बभोली, नैनी, माने मठिया, रसूलपुर निवासी एक-एक लोग, एकारी गांव में दो, गौसपुर में दो, परसा में तीन, एकमा में दो, सहित 21 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं।जिन्हें आवश्यक दवाएं व निर्देश के साथ अपने घरों में क्वारेंटाईन रहने के लिए भेजा गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग