राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया/सारण। प्रखंड के रेफरल अस्पताल तरैया में स्वस्थ्य कर्मियों द्वारा सोमवार को 27 व्यक्तियों का कोविड-19 जांच किया गया। जिसमें चार व्यक्ति कोरोना संक्रिमत पाए गए तथा 23 व्यक्तियों का जांच रिपोर्ट निगेटिव आया। उक्त जानकारी देते हुए स्वस्थ्य प्रबंधक नवाब अख्तर जिलानी ने बताया कि सोमवार को तरैया रेफरल अस्पताल में कोविड-19 का जांच किया गया। जिस दौरान पोखरेड़ा गांव के एक, हरखपुरा गांव के एक, परौना के एक तथा भोरहा गांव के एक व्यक्ति का जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया। संक्रिमत व्यक्तियों को आवश्यक दवाओं के साथ 14 दिनों तक होम क्वोरेन्टाइन रहने को कहा गया है। किसी प्रकार की स्वस्थ्य सम्बंधित परेशानी होने पर अस्पताल प्रशासन को सूचित करने एवं चिकित्सकों के देख रेख में रहने का निर्देश दिया गया हैं। वहीं सोमवार को रेफरल अस्पताल के स्वस्थ्य कर्मियों द्वारा पचभिण्डा स्वस्थ्य केंद्र, भगवतपुर पंचायत भवन, पोखरेड़ा आरटीपीएस काउंटर, फरीदपुरा गांव में पचभिण्डा पंचायत भवन, सामुदायिक भवन सरेया रतनाकर, एवं मध्य विद्यालय परौना में शिविर लगाकर 353 व्यक्तियों को कोविड-19 का टीका लगया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग