राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी/सारण। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांझी में कुल 63 लोगों की कोविड-19 की जांच की गई। जिनमें 13 लोग पॉजिटिव पाये गए। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रोहित कुमार एवं हेल्थ मैनेजर विश्वजीत सिंह ने बताया कि लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। अभी भी बड़ी संख्या में लोग कोविड-19 की गाइड-लाइन का पालन करने में लापरवाही बरत रहे हैं। जिन्हें समझने की जरूरत है। वहीं उन्होंने बताया कि कोविड-19 से बचाव के लिए 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का लगातार टीकाकरण किया जा रहा है। जो पूरी तरह से सुरक्षित है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग