राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया/सारण। प्रखंड के विभिन्न गांवों में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्थानीय प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने वरीय पदाधिकारियों के आदेश पर अब गांवों में सख्ती करना शुरू कर दिया है। अब गांवों में कोरोना मरीजों के मिलने के बाद कंटेनमेंट जोन बनाए जाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर स्थानीय प्रशासन द्वारा सोमवार को तरैया प्रखंड के विभिन्न गांवों में कंटेंमेंट जोन घोषित करते हुए गांव में प्रवेश द्वार तथा निकासी द्वार के सभी रास्ते को सील कर दिया गया है एवं गांव में पुलिस की प्रतिनियुक्त कर दी गई है। बता दें कि तरैया प्रखंड के विभिन्न गांवों में कोरोना मरीजों की संख्या में भारी वृद्धि हो रही हैं। हालांकि इस दौरान कुछ लोग कोरोना को मात देते हुए स्वस्थ्य भी हुए हैं। लेकिन अभी प्रखंड में कोरोना मरीजों की संख्या 133 के करीब हैं। तरैया सीओ सुश्री अंकु गुप्ता ने बताई की जिस क्षेत्र में कोरोना के एक्टिव केस है उन क्षेत्र में सोमवार को कार्रवाई करते हुए गांव को सील किया गया है। इस दौरान प्रखंड के गलीमापुर, गवन्द्री, लौवां, भटगाई, चकिया, पचभिण्डा, परौना, बेलहरी, सरेया रत्नाकर, हरखपूरा गांव में अधिक मात्रा में कोरोना संक्रमितों की संख्या में वृद्धि होने पर उक्त सभी गांवों को वरीय पदाधिकारियों के आदेश पर कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए गांव के सभी मुख्य प्रवेश द्वार एवं निकासी द्वार को बांस-बल्ला से घेरकर पूरी तरह से गांव को सील कर दिया है।इस दौरान कंटेनमेंट जोन में बाहरी किसी व्यक्ति के प्रवेश पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया हैं। सीओ सुश्री गुप्ता ने लोगों से अपील किया कि कोरोना का कहर इस बार अधिक खतरनाक है। समय रहते हम नहीं चेते तो परिणाम भुगतने पड़ेंगे। कोई भी व्यक्ति बेवजह घर से नहीं निकले, निकले तो मास्क जरूर लगाये एवं सरकारी गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करने की अपील की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग