राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा (सारण)। नयागांव थानाक्षेत्र के महदल्ली चक गांव के समीप मंगलवार को दोपहर अज्ञात वाहन से कुचलकर एक साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। इस बाबत प्राप्त जानकारी के मुताबिक उक्त युवक साइकिल से सोनपुर से छपरा की तरफ जा रहा था उसी दौरान वह किसी बड़े वाहन की चपेट में आ गया जिसके कारण घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वही इस घटना के बाद शव के सरक पर ही परे रहने के कारण एन एच 19 वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। लगभग 1 घण्टे के बाद उक्त शव को नयागांव की पुलिस ने जब्त कर सड़क पर यातायात को बहाल करवाई। खबर लिखे जाने तक युवक का पहचान नही हो सका था। प्रशासन उक्त युवक के पॉकेट में मिली मोबाइल में दर्ज सम्पर्क नंबरों पर कॉल कर उसकी शिनाख्त का पर्यस कर रहा था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग