राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर/सारण। बिहार सरकार के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग के आदेश पर एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मंगलवार को 156 संदिग्ध व बीमार लोगों की कोविड-19 की जांच रैपिड एंटीजन किट से प्रशिक्षित लैब टेक्निशियन द्वारा किया गया। जिसमें विभिन्न गांवों के फिर 28 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए। इस संबंध में बीएचएम राजू कुमार ने बताया कि कोविड-19 की जांच के दौरान छित्रवलिया, बरवां, रसूलपुर, रामपुर, मदनसाठ, दाउदपुर, महम्मदपुर, नचाप, केशरी, लाकठ छपरा व एकारी में एक-एक, बेदूपुर में दो, एकमा नपं बाजार के राहुल नगर में दो, मुबारकपुर में दो, हेकाम में तीन, बंशी छपरा में दो व आमडाढ़ी में दो सहित कुल 28 लोग नये कोरोना संक्रमित पाये गये। सभी को जरूरी दवाएं व निर्देश के साथ अपने घरों में क्वारेंटाईन रहने के लिए भेज दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग