राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर/सारण। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर जारी लॉकडाउन के गाइड लाइन के अनुपालन को सुनिश्चित कराने को लेकर एकमा नगर पंचायत बाजार में मंगलवार की शाम क्षेत्र में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों द्वारा वाहनों से भ्रमण के दौरान माइकिंग कर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों की मुख्य बातों की माइकिंग करके बीडीओ डॉ. कुन्दन, सीओ कुमारी सुषमा व थानाध्यक्ष राजेश चौधरी द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग