राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

कुरियर कंपनी कार्यालय से लूट मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर थाने में हुई पूछताछ

राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर/सारण। एकमा थाना क्षेत्र में फ्लिपकार्ट की पार्टनर कंपनी ई कार्ट कुरियर कंपनी के कार्यालय से रविवार की आधी रात में पिस्टल का भय दिखाकर मैनेजर व एक कर्मचारी को बंधक बनाकर लगभग 18 लाख रुपये की नकदी सहित सामान की लूट के मामले में एकमा थाना पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। वारदात का राजफाश हेतु एकमा थानाध्यक्ष राजेश चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों के कई जगहों पर छापेमारी की है। वहीं मंगलवार को पुलिस द्वारा संदेह के आधार पर चार लोगों को हिरासत में पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार कुरियर कंपनी के कुछ कर्मचारियों से भी गहन पूछताछ की कार्रवाई की जा रही है।
वहीं क्षेत्र के अपराधियों की वारदात में संलिप्तता की संभावना को लेकर अपराधियों की शिनाख्त करने संबंधी भी पड़ताल की जा रही है। शीघ्र ही मामले का राजफाश होने की संभावना प्रतीत हो रही है। वहीं कुरियर कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों की संलिप्तता को गहराई से तहकीकात की जा रही है। यहां बता दें कि एकमा थाना क्षेत्र में सिवान-छपरा एनएच 531 पर एक फ्लिपकार्ट की पार्टनर कुरियर कंपनी के कार्यालय से रविवार की रात मैनेजर वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के कैला चौक निवासी सत्येंद्र राय के पुत्र सुंजन कुमार यादव व एक स्थानीय कर्मचारी एकमा चट्टी निवासी सूरज कुमार चौधरी को रात के लगभग 8:30 बजे अपने किराये के आवास पर जाने के दौरान चार-पांच बाइकों पर सवार लगभग आठ-नौ अज्ञात अपराधियों ने अगवा कर लिया। इसके बाद उनके आंखों पर पट्टी बांधकर आसपास के क्षेत्र में लगभग तीन घंटे बाइक पर घुमाने के बाद रात लगभग 11:30 बजे मैनेजर की गर्दन पर पिस्टल का भय दिखाकर दफ्तर का ताला व दो लॉकर खुलवाकर लगभग 18 लाख की नकदी सहित कुछ बोरे में रखे पार्सल के सामान भी लूट कर फरार हुए थे।