राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर/सारण। लोगों में आए दिन कोविड-19 वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता बढ़ रही है। इसी का नतीजा है कि वैक्सीनेशन कराने वालों की संख्या में वृद्धि हो रही है। मंगलवार को एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अलावा पांच अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित प्रखंड क्षेत्र के तीन स्कूलों में कोविड-19 टीकाकरण सत्र आयोजित हुआ। इस दौरान कुल 813 लोगों ने कोविड-19 की वैक्सीन लगवायी। इसकी जानकारी प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक राजू कुमार ने दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग