पैक्स अध्यक्ष ने पुलिस व स्वस्थ्य कर्मियों के बीच वितरण किया मास्क, सेनेटाइजर
दरियापुर(सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के बेला पंचायत के पैक्स अध्यक्ष ने कोरोना लॉकडाउन में जिम्मेवारी के साथ कार्य कर रहे तीनो मकेर, परसा एवं दरियापुर थानों व सभी चेकपोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों को पानी का बोतल व नास्ता का पैकेट दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित चिकित्सक तथा अन्य स्वस्थ्यकर्मियों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया। इसके उपरांत मास्क, सेनेटराइज साबुन दिया। इस सम्बन्ध में पैक्स अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह ने बताया कि इस गर्मी में तीन थानों के सभी चेकपोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मी वास्तविक कोरोना फाइटर है जो इस गर्मी में सुबह से शाम तक लोगों की हिफाजत में लगे रहते है। वही चिकित्सा विभाग के हर स्वस्थ्यकर्मी अपने जान को जोखिम में रखकर मानवता की परिचय देते हुए दिन रात एक हुए है। इन कोरोना फाइटर सेवक को बेला पंचायत की ओर से सलाम है।
इस उत्तम सहयोग के लिए तीनो थाना के थाना अध्यक्ष एवं स्वास्थ्यकर्मी ने नागेन्द्र सिंह को धन्यवाद दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग