दो पक्षो में जमीन विवाद सुनकर दिल का दौरा पड़ने से महिला की मौत
अमनौर(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अपहर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में गाली-गलौज हो रहा था। जिसे सुनकर दिल का दौरा पड़ने से एक महिला की मौत हो गई। मृत महिला अपहर गांव निवासी बबन सिंह की पत्नी मंजू देवी बतायी जाती है। जानकारी के अनुसार मृत महिला के पुत्र दीपक सिंह व राहुल कुमार ने गांव के ही शंकर सिंह के खेत ठीका बटाई पर लेकर बुआई करता था। उनके पाटीदार में पहले से भूमि विवाद चल रहा था। गुरुवार को खेत का जुताई करवा रहा था। इसी दौरान उनके पाटीदार शंकर सिंह अपने परिजनों के साथ आये तथा गाली गलूज करने लगे। यह सुनकर महिला को दिल का दौरा पर गया, जिसे आनन फानन में स्थानीय पीएचसी लाया गया। जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग