पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक बाजार क्षेत्र के बोर्ड मिडिल स्कूल के पास तारकेश्वर प्रसाद के व्यावसायिक परिसर में कोरोना गाइडलाइन का पालन करतें हुए 24 घंटे के अखंड अष्टयाम की शुरुआत की गई। घोघारी नदी से जल बोझी कर लाया गया। विधिवत 24 घंटे के अखण्ड अष्टयाम को ले कोरोना गाइडलाइन को ले उपस्थित लोगों में काफी कमी थी वही मास्क का इस्तेमाल कर सोशल डिस्टेंस का पालन कर आचार्य ने बताया कि अखण्ड अष्टयाम कराने से धरती के सभी प्राणियों का इस कलयुग से उद्धार हो जाता है और प्राणियों को अंत में मोक्ष की प्राप्ति होती है। राम नाम संकीर्तन से हर तरह का दुःख, कष्ट, रोग दूर हो जाता है, और ईश्वर के कृपा से प्राणियों को धन-धान्य, वंश की वृद्धि होती है।वही कोरोना से मुक्ति मांगी गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग