राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। गड़खा बाजार के रेवा रोड पुल के बगल गंडकी नदी के किनारे शौच करने गए, एक व्यक्ती की अचानक मौत हो गई। मृतक का पहचान गड़खा फुर्सतपुर गाँव के 30 वर्षीय रामनाथ राम के रूप पहचान की गई। हालांकि कुछ लोगो का कहना था की मौत हार्ट अटैक से हुई है। मौत की सुचना मिलते ही काफी संख्या मे लोग इकट्ठा हो गए। मौके पर गड़खा पहुंच शव को अपने कब्जे मे कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। मृतक के घर पर जैसे ही मौत की सुचना मिली।परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे। घर व गाँव वालो ने बताया की रामनाथ का परिवार बेहद ही गरीब है। वह ही एक कमाऊ सदस्य था। बजार मे ही मजदुरी कर घर परिवार चलाता था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग