राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। रेल पहिया कारखाना बेला में पदस्थापित एक अधिकारी की सांस लेने में तकलीफ से सोमवार के रात्रि में मौत हो गई प्राप्त जानकारी के मुताबिक 52 वर्षीय बरिष्ठ खण्ड अभियंता गजेन्द्र सिंह कोरोना से संक्रमित होने पर दानापुर रेलवे हॉस्पिटल में इलाजरत थे जिन्हें दो दिन पूर्व डिसचार्ज कर दिया गया कि कोरोना नेगटिव है लेकिन सांस लेने में तकलीफ बनी हुई थी जिस वजह पुनः केन्द्रीय सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल करबिगहिया पटना में भर्ती कराया गया लेकिन वहां इलाज के दौरान मौत हो गई इस प्रकार दो इंजीनियर की मौत हो गई 29 अप्रैल को इंजीनियर श्रीकांत कुमार की कोरोना से मौत हुई थी इस प्रखण्ड से जुड़े 12 लोग अब तक कोरोना के चपेट में आकर अपनी जान गवां बैठे अब तक कोरोना संक्रमित 280 लोग है जो होम आइसोलेशन में है


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग