पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में चलाएं जा रहें कोरोना वैक्सीन सेन्टर का पीएचसी प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि मंगलवार को 440 लोगों को वैक्सीन दी गई है वही बुधवार की सुबह से वैक्सीन देने का काम शुरू कर दिया गया है। सभी केंद्रों पर सोशल डिस्टेंस का पालन करतें हुए। वैक्सीन दी जा रही है। अभी 45 वर्ष से उपर के लोगों को वैक्सीन दी जा रही है। मौके पर पीएचसी प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप ने बताया कि सभी लोग मास्क का इस्तेमाल करें।साथ ही सावधानी बरतें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग