पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक पीएचसी में बुधवार की दोपहर सारण जिलाधिकारी डॉ निलेश रामचंद्र देवरे और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने पहुंच कोरोना वैक्सीनेशन अभियान का निरीक्षण किया। मौके पर बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा,सीओ ललित कुमार सिंह, पीएचसी प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप, थानाध्यक्ष राजेश कुमार समेत पीएचसी के सभी स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।इस दौरान डीएम ने पीएचसी में चल रहे टीकाकरण कार्य और कोविड-19 के जांच कार्यों की प्रगति की जानकारी पीएचसी प्रभारी से ली।डीएम ने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों की उपस्थिति तथा साफ-सफाई समेत अन्य कई बिंदुओं पर जांच की।इस दौरान जिलाधिकारी डॉ निलेश रामचंद्र देवरे ने पीएचसी प्रभारी और बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा को निर्देशित करते हुए कहा कि कोविड-19 टीकाकरण कार्य में प्रगति लाएं। इसके लिए टीकाकरण केंद्रों की संख्या में बढ़ोतरी करें। ताकि अधिक से अधिक लाभार्थियों को टीकाकरण किया जा सके। जितना अधिक लोगों का टीकाकरण किया जाएगा संक्रमण से बचाव में हमारी लड़ाई उतनी ही मजबूत होगी।जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड-19 के जांच में तेजी लाएं। मुखिया और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से वैक्सीनेशन में तेजी लाएं साथ ही बाहर से आने वाले व्यक्तियों पर निगरानी रखें। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया कि जहां से भी कोविड पॉजिटिव मिल रहे हैं वहां आस-पास के 20-25 घरों के सभी लोगों का भी कोविड जाँच करा लिया जाय।साथ ही इलाके को कन्टेनमेट जोन घोषित कर उसे सील कर दिया जाएं जिससे संक्रमण फैलने पर रोक लगाई जा सके।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग