राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। बिहार सरकार कोरोना संक्रमण पर रोकथाम के लिए लगाए गए लॉकडाउन का पहला दिन बुधवार शांत रहा। लॉकडाउन के बीच लगाई गई पाबंदियों के बीच पुलिस की सख्ती जारी है। जिला प्रशासन के आदेशों के तहत मशरक थाना पुलिस द्वारा बाजार क्षेत्र में जगह-जगह नाकाबंदी की गई है। सरकारी गाइडलाइन में सुबह 7 बजें से 11 बजे तक ही आवश्यक सामग्री की दुकानें खोलनी हैं वही सब्जी मंडी या ग्रामीण इलाकों में लगने वाले बाजार नही लगाना हैं सब्जी ठेले पर लेकर बेचने की छूट हैं वही मशरक थाना क्षेत्र के देवरिया बाजार की सब्जी मंडी शाम होते ही खुलते ही लोगों की भारी भीड़ जुट गई। इस कारण यहां पर नियमों की खूब धज्जियां उड़ी।नियमों के अवहेलना होने पर यहां पर लापरवाही का आलम दिखा। जिससे प्रशासन भी पूरी तरह से बेखबर रहा। बता दें कि लॉकडाउन की शुरूआत के बाद से मशरक शहर के स्थित मुख्य बाजारों और चौक व चौराहों पर तो पुलिस का पहरा है। यहां पर पुलिस द्वारा सख्ती भी घरों से बाहर निकलने वाले लोगों के खिलाफ की गई।वहीं बुधवार की शाम ग्रामीण स्तर पर देवरिया सब्जी मंडी में न तो मास्क पहनने के नियम का पालन किया गया और न ही दो गज की दूरी दिखाई दी। जिला प्रशासन द्वारा राशन व सब्जियों की दुकानों को खोलने का समय निर्धारित किया है। फिर भी शाम में सब्जी मंडी में काफी अधिक भीड़ जुट गई।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग