संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। वैश्विक महामारी कोरोना के दूसरे लहर में तेजी से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा उच्चस्तरीय बैठक के उपरांत 05-15 मई तक राज्यव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की गई है। ऐसे में बुधवार से चौक- चौराहा पर बदला-बदला सा नजारा दिख रहा है। हालांकि की सुबह में लगभग ग्यारह बजे तक लोग सड़कोँ पर सामान्य रूप से ही आते- जाते रहे। मगर दोपहर बाद से मुख्य बाजार बनियापुर सहित प्रायः सभी बाजारे सुनसान दिखी। इक्के-दुक्के किराना, फल एवं मेडिकल दुकानों को छोड़कर प्रायः सभी दुकानें बंद रही। वही ज्यादातर लोग घरों में ही दुबके रहे। इस बीच पुलिस-प्रशासन भी काफी मुस्तैद दिखी। बीडीओ सुदामा प्रसाद सिंह, अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम, बनियापुर थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी, सहाजितपुर थानाध्यक्ष चरणजीत कुमार सहित सभी प्रतिनियुक्त कर्मी सड़को पर लगातार गस्त लगाते रहे। वही कुछ ऐसे लोग जो मटरगस्ती करने के लिये मोड़-बाजार पर निकले थे। उन्हें पदाधिकारियो द्वाझा-बुझाकर घर भेज दिया गया। केवल आवश्यक कार्य से ही बाहर निकलने वाले लोगों को ही अपने कार्यों को निबटाने के लिये बाहर निकलने की छूट दी गई। इस बीच खास बात यह रही की धीरे-धीरे लोगों के जेहन में सूबे के मुखिया की बाते घर करने लगी है। जो अगले दस दिनों तक सोशल डिस्टेंसिंग को सफल बनाने में काफी कारगर साबित होगी। अनुभवी लोगों ने बताया कि सख्ती के साथ लॉक डाउन का पालन होने पर उम्मीद की जा रही है कि कोरोना संक्रमण के चेन को तोड़ने में सफलता मिलेगी।
बैंक परिसर दिखा सुना-सुना
आम तौर पर ग्राहकों की चहलकदमी से गुलजार रहने वाला मुख्य बाजार बनियापुर स्थित पीएनबी शाखा, उप डाकघर, गैस एजेंसी, प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय सहित कई अन्य कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा। इक्के-दुक्के जरूरतमंद ग्राहक ही बैंक एवं डाकघर परिसर में लेन-देन करते दिखे। वरिष्ठ शाखा प्रबंधक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि ग्राहकों की सुरक्षा को देखते हुए बैंकिंग कार्यो को सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुरूप बैंकिंग कार्यो का निबटारा किया जा रहा है।
एका-एक आवश्यक सामग्रियों के मूल्य में बढ़ोतरी को लेकर आक्रोशित दिखे लोग
लॉक डाउन के दौरान भले ही सरकार द्वारा दावा किया जा रहा है कि आवश्यक समानो के मूल्य में न, तो बढ़ोतरी की जाएगी न ही किसी को कालाबाजारी करने दी जाएगी। मगर ग्राहकों की माने तो दुकानदारों द्वारा सभी आवश्यक समानो के मूल्य में दिन- प्रतिदिन बेतहाशा बृद्धि की जा रही है।जिससे ग्राहकों को रोजमर्रा की जरूरत की समानो की खरीददारी करने में आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है। भृगुनाथ सिंह, योगेन्द्र सिंह, संतोष प्रसाद, बिक्की कुमार, आदित्य कुमार, फिरोज आलम, रविकांत परासर सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि लॉक डाउन के घोषणा के साथ ही सभी सामानों की कीमत डेढ़ गुनी बढ़ गई है। कल तक जो प्याज 16-18 रुपये किलो बिक रहा था।वो अब 24-25 रुपये किलो तक बिक रहा है। जबकि करूतेल, दाल, चावल, सहित सभी समानो का बाजार भाव तेज बताया जा रहा है।ग्राहकों की माने तो प्रशासनिक सख्ती नही होने की वजह से दुकानदारों द्वारा मनमानी की जा रही है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग