राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिले भर में चल रहे कोविड-19 वैक्सीनेशन को लेकर काफी संख्या में लोग वैक्सीन लेने के लिए वैक्सीन सेंटर पहुंच रहे हैं। वहीं बता दें की छपरा पुलिस अस्पताल में भी 200 से ज्यादा लोगों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन दिया गया। वहीं वैक्सीन लेने के बाद लोगों ने और लोगों से अपील भी किया कि, जो वैक्सीन अभी तक नहीं लिए हैं, वह जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन करा कर वैक्सिंग ले लें। ताकि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से बचाव हो सके।
इस वैक्सीन को लेने को लेकर पुरूष सहित महिलाओं में काफी जागरूकता देखने को मिल रही है। वैक्सीन लेने के बाद महिलाओं ने भी कहा कि पहले तो उन्हें थोड़ा डर भी लगता था, जो वैक्सीन लेने के बाद उनके चेहरे पर खुशी दिख रही है। मीडिया के माध्यम से महिलाओं ने सभी से अपील भी किया कि सभी लोग अपना अपना रजिस्ट्रेशन कराकर अपनी बारी आने पर कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन जरूर लें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग