राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी/सारण। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लॉक डाउन लागू करने के बाद भी मांझी प्रखंड क्षेत्र के कई बाजारों में कुछ हद तक पालन किया जा रहा तो कुछ बाजरो पर उसका पालन नही किया जा रहा है। विशेष कर सब्जी-विक्रेता व कुछ दुकानदार बाज नही आ रहे। जिसको देखते हुए थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम एवं एसआई नवल किशोर सिंह के नेतृत्व में दाउदपुर पुलिस ने कई बाजारों का जायजा लिया। दोपहर बाद भी कोहड़ा बाजार समेत कई जगहों पर सब्जी सहित कई अन्य वस्तुओं की दुकानें भी लगी हुई थी। पुलिस को देखते हीं दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सब्जी बेचने वाले कई विक्रेता भाग खड़े हुए। वहीं अन्य दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद करनी शुरू कर दी। पुलिस ने कहा कि सुबह 7 बजे से 11 बजे तक हीं आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को खोलना है। वहीं दाउदपुर थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम ने कहा कि सुबह से 11 बजे तक राशन, फल-दूध, मछली-अंडे आदि की दुकानें हीं खोलनी है। बेवजह भीड़ एवं सड़कों अनावश्यक नही घूमना है। चेतावनी के बाद भी जो लोग नही मान रहे हैं उनके खिलाफ पुलिस ने सख्त आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग