राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर/सारण। बनियापुर अंचल क्षेत्र में लॉक डाउन के पहले दिन एनएच 331 पर सहाजितपुर से लेकर बनियापुर हँसराजपुर सहित चेतन छपरा नगर रॉड में खाकी मठिया बाजार पूंछरी बाजार टेढ़ीघाट बाजार पर पुलिस प्रशासन सहित अंचलाधिकारी द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया। वहीं कई लोगो को चलाना भी काटा गया। कोरोना महामारी की इस दूसरी लहर से आम जनमानस में अपने आप दहशत में है और सरकार द्वारा लगाए गए लॉक डॉउन से लोग स्वयं मजबूरीवश कही निकलने को विवश है। अंचलाधिकारी स्वामी नाथ राम, थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी अपने दलबल के साथ सड़कों पर उतरकर सरकार के लॉक डाउन को सड़को पर अक्षरशः उतारने और अनुपालन के लिए प्रतिबद्ध दिखाई दिए। एनएच 331 पर लगे बाजारों पर सभी दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहीं। वहीं मेडिकल, बैंक सहित सरकार के गाइड लाईन के अनुरूप प्रतिष्ठानों को ही खुले रखने की इजाजत रही। मुख्य सड़क सहित गांव के बाजारों में सन्नाटा छायी रही।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग