राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया/सारण। प्रखंड के रेफरल अस्पताल तरैया में स्वस्थ्य कर्मियों द्वारा बुधवार को 119 व्यक्तियों का कोविड-19 जांच किया गया। जिसमें 31 व्यक्ति कोरोना संक्रिमत पाए गए तथा 88 व्यक्तियों का जांच रिपोर्ट निगेटिव आया। उक्त जानकारी देते हुए स्वस्थ्य प्रबंधक नवाब अख्तर जिलानी ने बताया कि बुधवार को तरैया रेफरल अस्पताल में कोविड-19 जांच किया गया। जिस दौरान बेलहरी गांव के दो, शीतलपुर गांव के एक, लौवां के एक, रसीदपुर के एक, नेवारी के एक, सरेया बसंत गांव के तीन, भागवतपुर गांव के छह, डुमरी के एक, सरेया रत्नाकर के दो, भोरहा के एक,पचरौड़ के दो, तथा सबसे अधिक शाहनेवाजपुर गांव में दस व्यक्तियों का जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया। इस प्रकार बुधवार को 31 व्यक्ति कोरोना संक्रिमत पाए गए हैं। संक्रिमत सभी व्यक्तियों को आवश्यक दवाओं के साथ 14 दिनों तक होम क्वोरेन्टाइन रहने को कहा गया है। किसी प्रकार की स्वस्थ्य सम्बंधित परेशानी होने पर अस्पताल प्रशासन को सूचित करने एवं चिकित्सकों के देख रेख में रहने का निर्देश दिया गया हैं। वहीं बुधवार को रेफरल अस्पताल के स्वस्थ्य कर्मियों द्वारा कोविड-19 के वैक्सीनेशन के लिए पंचायत के विभिन्न गांवों में शिविर लगाया गया। जिसमें उसरी पंचायत भवन पर चौबीस, डुमरी किसान भवन एवं डुमरी एचएससी पर साठ, शीतलपुर एचएससी पर बीस, स्वास्थ्य उपकेंद्र एवं मध्य विद्यालय पचरौड़ पर एक सौ दस, चैनपुर निरीक्षण भवन पर उन्नासी, सामुदायिक भवन मलाही टोला नेवारी पर उन्चास तथा रेफरल अस्पताल में 37 व्यक्तियों ने टिका लगवाया। इस तरह बुधवार को कुल 379 व्यक्तियों को कोविड-19 का टीका लगया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग