राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया/सारण। थाना क्षेत्र के तरैया-मढ़ौरा एसएच-73 के बगल में स्थित मुरलीपुर नहर के समीप पंजाब नेशनल बैंक से बुधवार को रुपये निकासी कर घर लौट रही एक महिला से बाइक सवार दो उच्चकों ने कागज का बंडल थमाकर बीस हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित महिला शितलपट्टी गांव निवासी फुलगनी मियां की पत्नी हजरा खातून बताई जाती है। जानकारी के अनुसार उक्त महिला बुधवार को मुरलीपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक से रुपये की निकासी कर घर जा रही थी। इसी दौरान तरैया- मुरलीपुर नहर के समीप बाइक सवार दो उच्चकों द्वारा कागज का बंडल थमा कर उनसे बीस हजार रुपए ले लिया गया। पीड़ित महिला ने बताई की उनकी पोती की शादी 15 मई को है, शादी में आवश्यक सामग्री की खरीदारी करने के लिए बैंक से बीस हजार रुपए निकाले। रुपये निकासी कर घर लौट रहे थे कि इसी दौरान बाइक सवार दो व्यक्ति मेरे करीब आए और बोले की यह रुपए का बंडल आप पकड़िये मैं बैंक में पैसे जमा कर आ आ रहा हूं। मेरे पास खुला पैसा नहीं है इसलिए मुझे खुला पैसा दीजिए। महिला अभी कुछ सोचती समझती कि तब तक उच्चकों ने उनके हाथ से रुपए से भरा थैला झपट लिया और फरार हो गये। महिला के हल्ला करने पर आस-पास के लोग आए तथा घटना की जानकारी तरैया थाने को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटना की जांच में जुटी गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग